TIL Desk Manipur:👉मणिपुर में बिगड़े हालात के बीच सरकार ने मंगलवार को पांच दिनों के लिए राज्य में इंटरनेट और मोबाइल डेटा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है | मणिपुर सरकार के फैसले के मुताबिक, राज्य में 15 सितंबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट और मोबाइल डेटा बंद रहेगा | मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'उप्रद्रवियों के नफरत फैलाने वाले भाषणों और सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़कने से रोकने के लिए ही सरकार ने इंटरनेट पर बैन लगाने का फैसला किया है |' बता दें कि इससे पहले मणिपुर सरकार ने राज्य में कर्फ्यू लगाने का भी फैसला किया था |

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)