सिवान

 सिवान के जामो थाना क्षेत्र का आलमपुर गांव लंबे समय से पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में करीब एक दर्जन घरों में पटाखे बनाने का काम होता है। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए दूर-दराज से लोग यहां पटाखों के आर्डर देने पहुंचते थे। दीपावली और छठ के साथ लगन के मौसम में भी पटाखों की मांग बढ़ जाती थी।

एक मकान में आग, फिर लगातार धमाके

शुक्रवार की शाम मो. अमरुद्दीन के मकान में पटाखों में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट होने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग आसपास के उन मकानों तक भी फैल गई, जहां पटाखे बनाए जाते थे।