TIL Desk Karnataka/ कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गुरुवार रात एक पुराने घर के अंदर पांच लोगों के कंकाल मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि इन पांच लोगों की मौत 2019 में हुई होगी. वहीं, पुलिस और पड़ोसियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई और किसी को इसका पता कैसे नहीं चला. हालांकि, इन पांचों की मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है.

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)