TIL Desk Entertainment :👉प्राइम वीडियो के शो दुपहिया का भूगोल भले ही छोटे शहर का रहने वाला है, लेकिन उसके सपनों और यादों में बॉलीवुड की खास झलक है। दुपहिया का सीजन 2 धड़कपुर की दुनिया को एक ऐसे उथल-पुथल के दौर में ले जाता है, जहां भूगोल खुद को स्टार बनने से लेकर पॉपुलैरिटी पाते हुए खुद देखता है। अब, अपने किरदार में जान फूंकने के लिए स्पर्श श्रीवास्तव ने उन हस्तियों से प्रेरणा ली जिन्हें देखते हुए वह बड़े हुए हैं। एक्टर ने बताया है कि गोविंदा के कॉमिक चार्म से लेकर माधुरी दीक्षित की शानदार डांस लिगसी तक, भूगोल ने खुद में बॉलीवुड के कुछ सबसे आईकॉनिक रेफरेंस को अपना हिस्सा बना लिया है। यहां तक की इसकी झलक शो के कुछ यादगार सींस में भी देखने मिलने वाली है।

 सीज़न 2 के ट्रेलर के काफी चर्चा में रहने वाले मंदिर सीन के पीछे की प्रेरणा में बारे में बात करते हुए, स्पर्श ने कहा, "उसके पीछे प्रेरणा गोविंदा सर थे। मुझे लगता है 'राजा बाबू' में एक पल है, जहां वे अपनी मां के पास जाकर कहते हैं, 'इतना प्यार दिया तूने मुझे, मां,' तो मैं बस उस फीलिंग को चैनल करने की कोशिश कर रहा था। भूगोल में थोड़ा गोविंदा है, बहुत सारा 'दीवार' है, और वे सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' वाली जैकेट भी पहनता है। तो, एक तरह से, हर किसी की एंबॉडिमेंट भूगोल में है। वह सब कुछ है। और फिर वह माधुरी मैम भी हैं, बेशक, खासकर जब बात उनके किरदार में लौंडा नाच की आती है। मुझे इन छोटी-छोटी रेफरेंसेज़ को साथ लाना बहुत पसंद आया क्योंकि यही तरीका है जिससे मैं भूगोल को देखता हूं। वह एक ऐसा स्मॉल-टाउन लड़का है जिसने अपनी पसंदीदा फिल्मों और स्टार्स से इतना कुछ खुद में लिया है।"

स्पर्श के लिए बॉलीवुड का यह असर थोड़ा पर्सनल भी है। ऐसे में शो के लिए किए जाने वाले लौंडा नाच के एक सीन के दौरान कोरियोग्राफर ने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्हें अपने शुरुआती दिनों और एक डांस रियलिटी शो में हुए अनुभव की याद दिला दी। उन्होंने अपने यादों को ताजा करते हुए कहा, "कोरियोग्राफर कृति थीं, और मुझे उस लौंडा नाच का एक खास पल याद है। जब मैंने 2010 में एक डांस रियलिटी शो किया था, सरोज खान मैम जज थीं, और हर अच्छे डांस के बाद, वे आपको ₹100 का नोट देती थीं। इस बार, जब मैंने वह शूट किया, कृति मेरे पास आईं और मुझे ₹500 का नोट दिया, और मैं बहुत इमोशनल हो गया।"

दुपहिया सीज़न दो को सोनम नायर द्वारा डायरेक्ट किया गया है, इसे बॉम्बे फिल्म कार्टेल LLP के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। जबकि, अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने इसे लिखा है। नए सीजन की शुरूआत वहीं से हो रही है जहां पर पुराना सीजन खत्म हुआ था। इस बार भी गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा वापस आ रहे हैं, और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी इसमें शामिल होंगे। दुपहिया सीज़न दो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर होगा।