नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। इस दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को जगह मिली है। दो टीमों के बीच तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। 18 सितंबर को राजकोट में दौरे का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
आर्यवीर को वनडे सीरीज में मौका
आर्यवीर सहवाग को वनडे टीम में जगह मिली है। अभी वह दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। 19 अक्टूबर 2007 को जन्मे आर्यवीर 18 साल के हैं। आर्यवीर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली हैं। अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। लक्ष्य रायचंदानी इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
अन्यव द्रविड़ ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के लिए दो वनडे खेले थे। इसमें उन्होंने 87 और 14 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117 का था। उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। मल्टी डे सीरीज के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तानी मिली है।
भारत अंडर-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।
भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
तारीख मैच समय (IST) स्थान
18 सितंबर 2026 पहला वनडे सुबह 9:00 बजे राजकोट
21 सितंबर 2026 दूसरा वनडे सुबह 9:00 बजे राजकोट
23 सितंबर 2026 तीसरा वनडे सुबह 9:00 बजे राजकोट
27-30 सितंबर 2026 पहला मल्टी-डे मैच सुबह 9:30 बजे राजकोट
5-8 अक्टूबर 2026 दूसरा मल्टी-डे मैच सुबह 9:30 बजे अहमदाबाद














