TIL Desk Sports/ भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक अपने सारे मैच जीते हैं. 22 अक्टूबर को टीम इंडिया ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में शिकस्त दी. इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम का बड़ा बयान सामने आया. अकरम ने एक प्रोग्राम में कहा कि 'टीम इंडिया उस ट्रेन की तरह जा रही है, जिसके ब्रेक फेल हो गए हैं.' अकरम ने कहा, "उनके पास हथियार है, काबिलियत है, स्किल है और सबसे जरूरी बात उन्हें पता है प्लान कैसे पूरा करना है."