* सात दिवसीय सत्याग्रह समाप्त, लेकिन मतदाता अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। कानून बनने तक चुनाव स्थगित करने की मांग। सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी कल्पना इनामदार

TIL Desk लखनऊ:👉लोक आंदोलन की कार्याध्यक्ष एवं मतदाता अधिकार सत्याग्रह आंदोलन की मुख्य सत्याग्रही कल्पना इनामदार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष प्रॉविजनल वोटिंग कानून बनाया जाए। कल्पना इनामदार ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का समान अवसर मिले। मतदाता सूची में त्रुटियों अथवा गलत तरीके से नाम हटाए जाने के कारण किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 2026 से नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम, जिला सीतापुर में शांतिपूर्ण एवं अहिंसक मतदाता अधिकार सत्याग्रह प्रारंभ किया गया था। इस सत्याग्रह का नेतृत्व कल्पना इनामदार ने मुख्य सत्याग्रही के रूप में किया। आंदोलन के आयोजन एवं संयोजन में राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने महत्वपूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।22 नवंबर 2026 को सत्याग्रह के सातवें दिन जिलाधिकारी, सीतापुर की ओर से मिले आश्वासन के बाद आंदोलन एवं अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। कल्पना इनामदार ने स्पष्ट किया कि सत्याग्रह समाप्त हुआ है, लेकिन मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। 15 दिनों के भीतर केंद्र सरकार करे ठोस पहल कल्पना इनामदार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अगले 15 दिनों के भीतर इस विषय पर ठोस पहल की जाए। आवश्यकता पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर विशेष प्रॉविजनल वोटिंग कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम पिछली आधिकारिक अंतिम मतदाता सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं, उनके लिए तत्काल सत्यापन की व्यवस्था हो। साथ ही ऐसे नागरिकों के मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित, गोपनीय एवं सशर्त प्रॉविजनल वोटिंग की कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कानून बनने तक चुनाव स्थगित करने की मांग कल्पना इनामदार ने कहा—"जब तक मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष प्रॉविजनल वोटिंग कानून नहीं बनाया जाता, तब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। यदि पात्र नागरिकों को मतदान से वंचित रखकर चुनाव कराए जाते हैं, तो ऐसी चुनाव प्रक्रिया से बनने वाली सरकार के वास्तविक जनप्रतिनिधित्व पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। लोकतंत्र में सरकार का गठन प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी और जनादेश के आधार पर होना चाहिए।"अखिलेश यादव, मायावती सहित सभी प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी कल्पना इनामदार इस मुद्दे को व्यापक लोकतांत्रिक समर्थन दिलाने के लिए कल्पना इनामदार सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी।इस क्रम में श्री अखिलेश यादव, सुश्री मायावती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से मिलकर विशेष प्रॉविजनल वोटिंग कानून के निर्माण के लिए सहयोग एवं समर्थन मांगा जाएगा।उन्होंने कहा—"मतदान के अधिकारों की रक्षा किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं है। यह सत्ता पक्ष, विपक्ष और देश के प्रत्येक राजनीतिक दल की साझा लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि सभी दल राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस विषय पर एकजुट हों और संसद में आवश्यक संवैधानिक एवं विधायी पहल करें।"राष्ट्रीय किसान मंच ने आंदोलन को दिया समर्थन राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने इस सत्याग्रह को लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का आंदोलन बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम गलत तरीके से हटाए जाने की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।पं. शेखर दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मंच मतदाता अधिकारों की रक्षा के इस लोकतांत्रिक अभियान को अपना समर्थन देता रहेगा और इस विषय को व्यापक स्तर पर उठाने में सहयोग करेगा।सत्याग्रह समाप्त, लेकिन लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा कल्पना इनामदार ने कहा—हमारा सात दिवसीय सत्याग्रह समाप्त हुआ है, लेकिन हमारा संकल्प समाप्त नहीं हुआ है। जब तक प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारा संवैधानिक और लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।"उन्होंने देश एवं प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा—मतदाता सूची से नाम हट सकता है, लेकिन लोकतंत्र से किसी पात्र नागरिक की आवाज नहीं मिटनी चाहिए।"यह अभियान किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है।