TIL Desk नई दिल्ली:👉महिला उद्यमियों की प्रमुख संस्था फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) आगामी 18 से 20 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय ‘इंडिया विमेन ट्रेड फेयर’ (IWTF) आयोजित करेगी। यह मेला सभी आगंतुकों के लिए खुला रहेगा और इसमें देशभर से लगभग 150 महिला उद्यमी अपने व्यवसाय और उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

​प्रदर्शनी में टेक्सटाइल, फैशन, हथकरघा, खाद्य पदार्थ, कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, आभूषण, होम डेकोर, लाइफस्टाइल, ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन में B2C और B2B दोनों मॉडल पर जोर दिया गया है, जिससे उद्यमियों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने के साथ कॉर्पोरेट खरीदारों, खुदरा विक्रेताओं और वितरकों से साझेदारी के अवसर मिलेंगे।

​FLO की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल उत्पाद दिखाना नहीं, बल्कि ठोस व्यावसायिक अवसर और बाजार तक आसान पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मेले के तीसरे दिन विशेष ‘जॉब फेयर’ (रोजगार मेला) भी लगेगा, जिसमें कई कंपनियां भर्ती प्रक्रिया के लिए जुड़ेंगी। इस आयोजन का लक्ष्य महिला उद्यमिता, आर्थिक भागीदारी और रोजगार के अवसरों को मजबूत करना