* देश के करीब 25 राज्यों के शिल्पकार व छोटे उद्यमी होंगे शामिल, लखनऊ के 50 कारीगरों को निशुल्क स्टॉल

TIL Desk लखनऊ:👉हस्तशिल्प, कुटीर एवं लघु उद्योग से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय पारंपरिक कला एवं स्वदेशी उत्पादों को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत पांच वर्षों से आयोजित हो रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव*का आयोजन स्थान मान्यवर श्री काशीराम जी सांस्कृतिक स्थल स्मृति उपवन, बंग्ला बाजार, आशियाना लखनऊ में किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 25 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर तक होगा।

महोत्सव के संबंध में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ  में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ इस वर्ष देश के लगभग 25 राज्यों से हस्तशिल्पकार एवं छोटे उद्यमी अपने पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे।उन्होंने बताया कि लखनऊ के निम्न आय वर्ग से जुड़े लगभग *50 हस्तशिल्पकारों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर कारीगर भी अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकें।अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य केवल उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री तक सीमित नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य पीढ़ियों से अपनी कला एवं हुनर को जीवित रखने वाले शिल्पकारों को सम्मान, पहचान और बाजार उपलब्ध कराना तथा युवाओं को स्वावलंबन एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है।गुंजन वर्मा ने बताया कि महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लोक कला, संस्कृति, नृत्य, गायन, वादन एवं साहित्य से जुड़े कलाकारों को निशुल्क मंच प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष लोकप्रिय कलाकारों एवं सेलिब्रिटी को आमंत्रित करने के लिए भी वार्ता चल रही है। इनमें *भोजपुरी गायक पवन सिंह, भजन गायक कन्हैया मित्तल, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, फिल्म अभिनेता विनोद सत्य एवं उनकी टीम तथा साहित्य जगत के वरिष्ठ कवियों सहित अन्य कलाकारों के नाम शामिल हैं। कलाकारों की उपस्थिति की अंतिम पुष्टि होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।आयोजन समिति के संरक्षण मंडल के *समीर शेख एवं संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शिल्पकारों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव को *सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व आईजी आर.के. चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह  सहित अनेक वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त है। उनके मार्गदर्शन में इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

मोनालिसा होली जायसवाल ने बताया कि महोत्सव परिसर में लगभग *350 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा*100 से अधिक निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही आगंतुकों के लिए सुरक्षा, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर *रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा रोली जायसवाल, मनोज सिंह चौहान,प्रदीप शुक्ला,रोली सिंह, विवेक सिंह, सरूपा तिवारी, नीलम श्रीवास्तव, तृप्ति पांडे एवं प्रखर सिंह,शारिफ हुसैन,नीरज यादव  सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।