* लखनऊ में दो कैफ़े खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त

* ब्रांड ने हज़रतगंज में शहर का पहला कैफ़े खोला है, अपनी राष्ट्रीय विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 250वें कैफ़े के साथ उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। इसी तरह दूसरा कैफ़े गोमती नगर में खोला गया है।

TIL Desk लखनऊ:👉2026  थर्ड वेव कॉफ़ी ने दो कैफ़े लॉन्च कर लखनऊ में प्रवेश की घोषणा की है, जिसमें हज़रतगंज में ब्राण्ड का 250वां कैफ़े और गोमती नगर में दूसरा कैफ़े शामिल हैै। ये लॉन्च देश भर में ब्राण्ड के विस्तार की यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इन नए कैफ़ेज़ के साथ उत्तर भारत में थर्ड वेव कॉफ़ी के आउटलेट्स की संख्या 72 तक पहुंच गई है। ये लॉन्च मुख्य बाज़ारों में ब्राण्ड की मौजूदगी को सशक्त बनाते हैं, साथ ही मौजूदा एवं उभरते शहरों में लगातार विकास को बढ़ावा देते हैं। हाल ही में आगरा, कोलकाता, विशाखापत्तनम, जालंधर और लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों सहित कई बाज़ारों में किए गए विस्तार के बाद लखनऊ में ये नए आउटलेट खोले गए हैं। क्योंकि थर्ड वेव कॉफ़ी ज़्यादा संभावनाओं वाले शहरों में अपनी मौजूदगी को मज़बूत बनाना जारी रखे हुए है।

एक्सेसिबल स्पेशलिटी कॉफ़ी, प्रोडक्ट इनोवेशन और ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार आधुनिक कैफ़े स्पेस बनाते हुए ब्राण्ड लगातार अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है।लॉन्च के अवसर पर थर्ड वेव कॉफ़ी के सीईओ रजत लूथरा ने कहा, ”250 कैफ़े तक पहुँचना थर्ड वेव कॉफ़ी के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है, यह उस यात्रा पर रोशनी डालती है, जिसे हमने यहां तक पहुंचने के लिए तय किया है। पिछले कुछ सालों में, हमने मार्केट्स में लगातार विस्तार करते हुए मज़बूत कैफ़े नेटवर्क बनाया है और अपने ग्राहकों के साथ लगातार आगे बढ़े हैं। लखनऊ अपने उभरते कैफ़े कल्चर और ग्राहकों की उम्मीदों के कारण खास है, ऐसे में यह शहर इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए एक स्वाभाविक मार्केट बन गया है। आने वाले समय में भी हम सोच-समझकर विस्तार करते हुए देश भर में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने और अब तक बनाई गई रफ़्तार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करते रहेंगे।’लखनऊ में ब्रांड के पहले कैफ़े के लिए हज़रतगंज को चुना गया क्योंकि यह शहर में एक प्रमुख रिटेल, डाइनिंग और सोशल डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित है। इस कैफ़े को युवा ग्राहकों, पेशेवरों, छात्रों, परिवारों और कॉफ़ी के शौकीनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ स्पेशलिटी सिंगल-ओरिजिन कॉफ़ी, सिग्नेचर ड्रिंक्स, आर्टिसनल बेक्स, क्विक बाइट्स और खास तौर पर तैयार किए गए फ़ूड आइटम मिलते हैं।

इस अवसर पर थर्ड वेव कॉफ़ी के सह-संस्थापक अनिरुद्ध शर्मा ने कहा, ”लखनऊ की विरासत बेहद समृद्ध और अनोखी है, और यहाँ का खाना शहर की पहचान का एक अहम हिस्सा है। यह देखना बहुत रोमांचक है कि हमने अपनी विकास यात्रा में कितनी लम्बी दूरी तय कर ली है। लखनऊ जैसे शहर में प्रवेश करके इस मुकाम तक पहुँचना इसे और भी खास बनाता है। जैसे-जैसे हम शहर में कदम रख रहे हैं, हमें उम्मीद है कि हम यहाँ के जीवंत माहौल का हिस्सा बन जाएंगे और यहाँ के बढ़ते कैफ़े कल्चर के साथ मजबूत रिश्ता बनाने में सफल होंगे। हमारा मकसद लखनऊ में थर्ड वेव कॉफ़ी का अनुभव लाना और ऐसा स्पेस बनाना है जहाँ शहर के बेहतरीन खाने और संस्कृति के बीच लोगों को घर जैसा महसूस हो।“शुरुआत से ही, थर्ड वेव कॉफ़ी ने गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए, लगातार बदलते फ़ूड और बेवरेज पोर्टफोलियो एवं टेक्नोलॉजी-आधारित सुविधाओं के ज़रिए अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। फ़ूड इनोवेशन लैब और अत्याधुनिक रोस्टरी में किए गए निवेश भी ब्राण्ड के विस्तार में कारगर साबित हुए हैं, जो विभिन्न मार्केट्स में प्रोडक्ट के विकास और संचालन का पैमाना बढ़ाने में मदद करते हैं। ग्राहक थर्ड वेव कॉफ़ी ऐप के ज़रिए टेक्नोलॉजी-आधारित सहज अनुभव पा सकते हैं, जिसमें पहले से ऑर्डर करने की सुविधा, पर्सनलाइज़्ड अनुभव और खास लॉयल्टी फ़ायदे मिलते हैं। वित्तीय वर्ष 27 तक अपने नेटवर्क को लगभग 320 कैफ़े तक बढ़ाने की योजना के साथ, थर्ड वेव कॉफ़ी महानगरों, टियर 1 और टियर 2 शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और देश भर में अधिक से अधिक कॉफ़ी के शौकीनों तक पहुँच रहा है।