TIL Desk बदायूं (उप्र)/ बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र में एक लाख रुपये की चोरी के आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजरतपुर रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।