TIL Desk Imphal:👉मणिपुर से शनिवार (26 अक्टूबर) की रात दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई. इस बात की जानकारी रविवार को सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने दी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक इंफाल पश्चिम जिले की पुलिस का मानना है कि कुकी उग्रवादियों ने शाम 7 बजे के आसपास कोत्रुक चिंग लेईकाई गांव पर हमले की कोशिश की.

मौके पर क्षेत्रीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. स्थानीय निवासी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक ड्रोन भी देखा गया.

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)