TIL Desk लखनऊ:
ढोलक की थाप और रिमझिम फुहारों के बीच, हरियाले सावन के रंग में सजी-धजी महिलाओं ने जब पारंपरिक कजरी ' रिमझिम बरसेला सावन के बदरिया ' पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया तो मानो चारों तरफ हरितिमा बिखर गई हो, यह खूबसूरत अवसर था आज शाम सी ब्लाक- 3381 राजाजीपुरम लखनऊ में वैष्णवी नृत्य एवं संगीत संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम का।
नेहा वर्मा के संयोजन में श्रद्धा श्रीवास्तव, वैष्णवी वर्मा, प्रियंका सक्सेना, वर्तिका सिंह, रोली, परी वर्मा, रंजना ने आया सावन झूम के, शिवानी मिश्रा, आराधना, प्रियंका निगम, कविता, सविता सहित अन्य महिलाओं ने सावन के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी नैसर्गिक प्रतिभा बिखेरी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिनी श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि प्रियंका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।








