State, Uttar Pradesh

नहाने गए ६ किशोरों की गंगा बैराज में डूबने से मौत

नहाने गए ६ किशोरों की गंगा बैराज में डूबने से मौत

कानपुर डेस्क/ रविवार शाम को गंगा बैराज में डूबने से छह किशोरों की मौत हो गई। यह सभी बैराज में नहा रहे थे। नहाने के दौरान ही दो किशोर गहराई में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए गए चार और दोस्त डूब गए। गोताखोरों ने सभी छह के शव बरामद कर लिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक बाबुपूरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित अजीतगंज के रहने वाले थे। मृतकों के नाम कैफ, अमन, अभिषेक, आदित्य, अंशु और बाबा है। सभी मृतक किशोरों की उम्र 15 वर्ष से कम थी। पुलिस ने बताया कि 7 किशोर गंगा बैराज घूमने के लिए आए थे। इनमें छह की मौत हो गई जबकि एक किशोर(साहिबे आलम) सुरक्षित है।

साहिबे आलम ने पुलिस को बताया कि कैफ और अमन नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे। उनको बचाने के लिए अभिषेक और आदित्य गए तो वो भी डूबने लगे। यह देख कर अंशु और बाबा उनको बचाने के गए और वो भी डूब गए। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को साथियों के डूबने की सूचना दी। वहीं, मृतक किशोर कैफ के पिता ने बताया कि साहिबे आलम ने ही घर पहुंचकर हमें सभी के डूबने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *