Site icon TV INDIA LIVE

सीएमएस के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और कीर्तिमान, 7 छात्रों का हुआ आईएएस में चयन

सीएमएस के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और कीर्तिमान, 7 छात्रों का हुआ आईएएस में चयन

TIL Desk लखनऊ:सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और कीर्तिमान सात छात्रों का हुआ आई.ए.एस. में चयन, सी.एम.एस, छात्र आदित्य श्रीवास्तव ऑल इण्डिया टॉपर। सी.एम.एस. के ही प्रखर सिंह ने नेशनल लेबर सर्विस परीक्षा में ऑल इण्डिया 10वीं रैंक अर्जित की।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष एक बार फिर विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में एक और कीर्तिमान जोड़ दिया। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. के मेधावी छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया।

वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. छात्र कुणाल रस्तोगी, मृणाल कुमार, शिवांश अस्थाना, जान्हवी दुबे, सम्यक चौधरी एवं अभ्युदय प्रताप ने भी शानदार सफलता आई.ए.एस. अधिकारी बनने का सपना साकार किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्र प्रखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल लेबर सर्विस परीक्षा में ऑल इण्डिया 10वीं रैंक प्राप्त की।

इस प्रकार, सी.एम.एस. के कुल 8 छात्रों ने इस वर्ष अत्यन्त उच्च सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। इसी संदर्भ में आज यहाँ सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया ।

Exit mobile version