State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आमजन प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल न करें: ADG LO अमिताभ यश

आमजन प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल न करें: ADG LO अमिताभ यश

TIL Desk लखनऊ:👉चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक है।

उत्तर प्रदेश में ऐसे प्रतिबंधित माँझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा इसके विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उ0प्र0 अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के प्रतिबंधित माँझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री न करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे माँझे का प्रयोग बिल्कुल न करें तथा कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, निकटतम थाने या UP-112 को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *