State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

महाना-पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर, यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 का दिया न्योता

महाना-पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर, यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 का दिया न्योता

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज से पहले लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। उन्होंने लीग के आयोजन की तैयारियों और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए उन्हें सीजन-4 के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इससे पहले रविवार को डॉ. कपूर ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात कर उन्हें यूपी टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए आमंत्रित किया था। दोनों मुलाकातों में लीग के आयोजन, प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को मंच देने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने को लेकर चर्चा हुई।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को सामने लाने का मजबूत मंच बन रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीजन-4 में भी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अनुभवी क्रिकेटरों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

14 अगस्त से होगा क्रिकेट का रोमांच :

यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 का आगाज 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा। लीग के पहले चरण में 22 मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ और फाइनल समेत 12 मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को ग्रीनपार्क में खेला जाएगा। ऐसे में सीजन-4 में प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को लखनऊ से कानपुर तक रोमांचक मुकाबलों का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *