Site icon TV INDIA LIVE

काबुल में अफगान सूचना मंत्रालय पर हमला, बम धमाके के बाद गोलाबारी

काबुल में अफगान सूचना मंत्रालय पर हमला, बम धमाके के बाद गोलाबारी

काबुल डेस्क/ अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को बम धमाका हुआ है। इसके बाद गोलीबारी भी की गई है। हमला संचार मंत्रालय और शहर के मुख्य होटलों में से एक के करीब किया गया था। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। अमेरिका और तालिबान अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद बीते कई महीनों से काबुल में शांति बनी हुई थी।

दरअसल, दोनों पक्ष अफगानिस्तान में 17 साल से अधिक समय से चले आ रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं और अफगानिस्तान में औपचारिक शांति वार्ता का रास्ता खोलना चाहते हैं। मगर, उनके बीच बातचीत किसी मुकाम तक नहीं पहुंची। इस बीच बम धमाके से परिस्थितियां बदल सकती हैं। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इर्द-गिर्द गोलाबारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बम धमाके के बाद करीब 30 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं। मगर, उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

विस्फोट काफी सुरक्षा वाले सेरेना होटल के करीब हुआ है, जो शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस इलाके के उन चुनिंदा होटल्स में से एक है, जहां अभी भी विदेशी पर्यटक आते हैं। बताते चलें कि पूरे अफगानिस्तान में भारी लड़ाई जारी है और तालिबान आतंकवादियों ने अपने आक्रमण की घोषणा की है। मगर, हाल के हफ्तों में काबुल में नागरिक ठिकानों पर कोई बड़ा पैमाने पर हमले नहीं किया गया है।

Exit mobile version