Poll 2017, State, Top Story, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

अन्ना मवेशी बने चुनावी मुद्दा

TIL Desk #MuddaBundelkhand अन्ना मवेशी का आतंक बुंदेलखंड के किसानों के सर चढ़ कर बोले रहा है | अब तो कई गावों के किसानों ने इसको चुनावी मुद्दा बना लिया है | जगह-जगह चौपालों में बस यही चर्चा है की जो प्रत्याशी अन्ना जानवरों पर अंकुश लगाएगा उसी को विधायक बनाएंगे | हद तो तब हो गयी कि पूरी फ़सल चट कर जाने से परेशान एक किसान ने चित्रकूट में ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली | इसी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने श्री राम की तपोभूमि आये थे | उन्हें पता चला तो दुःखी हुए और भरी सभा में ऐलान किया कि दोबारा सरकार बनी तो बुंदेलखंड को अन्ना प्रथा से मुक्त कराया जायेगा | अब तक इस इलाके का किसान सूखा, ओलावृष्टि या अतिवर्षा से परेशान रहता था | इस बार बारिश अच्छी हुई तो फ़सलें भी लहलहा उठी | पर अन्ना मवेशी कुछ ऐसे हावी हुए कि वे खेतों में खड़ी फ़सलें हजम कर जा रहे है | किसान दिन रात खेतों में रखवाली करते हैं फिर भी निजात नहीं मिल पा रही |
 
एक शहरी बाबू सवाल कर बैठे कि ये अन्ना मवेशी क्या होते हैं | तो उन्हें बताना पड़ा कि पिछले कुछ वर्षो से फ़सलें नहीं हुईं तो पशुपालकों के घर उन्हें खिलानें को चारा-भूंसा नहीं हैं | ऐसे में ये लोग अपने जानवर ख़ुले छोड़ देते हैं | जो सैकडों के झुण्ड में खेतों तक पहुँच कर पूरी फ़सल तबाह कर देते हैं | कारणवश कई किसान सदमे में मर गए तो कुछ ने आत्महत्या कर ली |
 
बीते शनिवार चित्रकूट में मारकुंडी थाने के बारामाफी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास 60 वर्ष के एक किसान ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली | गोपीपुर गाँव का वासुदेव रात में खेत पहुंचा तो उसकी 12 बीघा में बोई फ़सल अन्ना मवेशी चाट कर गए थे | सदमे में आकर वह ट्रेन के सामने कूद गया | मुख्यमंत्री अखिलेश सभा करने आये तो पता चलने पर दुःखी हुए | बोले झाँसी में चारा अनुसंधान केंद्र खुला हैं | दोबारा सरकार बनने पर तहसील व् ब्लॉक स्तरों अन्ना प्रथा को ख़त्म करने के सभी संभव उपाय किये जाएंगे | इन् जानवरों का आतंक केवल खेतों तक नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय या अन्य मुख्य मार्गों पर इनके झुण्ड से जाम लग जाता हैं | कई बार तो वाहन भी दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं |
 
अब बुंदेलखंड के किसानों ने अन्ना प्रथा को भी चुनावी मुद्दा बना आवाज उठाई हैं | सभी कह रहे हैं जो समस्या से निजात दिलाएगा वही वोट पायेगा |
 
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA LIVE
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
———————————————————-
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *