State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड ‘रावण’ गिरफ्तार

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड 'रावण' गिरफ्तार

सहारनपुर डेस्क/ सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के फाउंडर चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से हिमाचल के डल्हौजी से चंद्रशेखर को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है क‍ि चंद्रशेखर हिमाचल में एक दलित नेता के यहां शरण लिए हुए था। इस बीच मामले से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। मामले से जुड़ी क्लोजर रिपोर्ट भी गुरुवार को कोर्ट में दाखिल हो सकती है। बता दें, चंद्रशेखर की अगुवाई में उसके समर्थकों पर रामनगर में एक पुलिस चौकी, कई मोटरसाइकिलें, कार जलाने और पुलिस पर हमले का आरोप है।

सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण को पुलिस पिछले 22 दिन से यूपी समेत कई राज्यों में ढूंढ रही थी। पुलिस ने चंद्रशेखर और उसके तीन साथियों पर 12-12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इससे पहले 1 जून को चंद्रशेखर के भाई कमल को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार क‍िया था। उस समय वह अपनी मां के साथ बिना पर‍मि‍शन के प्रेस काॅन्फ्रेंस कर रहा था। कमल की गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखर की मां कमलेश ने कहा था क‍ि चंद्रशेखर को योगी सरकार दंगों का दाग लगाकर फंसा रही है। हिंसा के दौरान चंद्रशेखर अपने घर पर परिवार के बीच था।

यह संगठन सहारनपुर के 700 गांवों में एक्टिव है। 2013 में बनी भीम आर्मी दलितों को लीड करती है। इसका चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद है। वह फिलहाल फरार है। दावा है कि हर गांव में भीम आर्मी के 8 से 10 युवा मेंबर हैं। ये सभी अपने सिर पर नीला कपड़ा बांधते हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले मायावती आरोप लगा चुकी हैं कि भीम आर्मी बीजेपी की टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *