TIL Desk/World/Wellington/न्यूजीलैंड की रहने वाली एक महिला को सैंडविच खरीद कर ना खाना काफी महंगा पड़ गया. न्यूजीलैंड की एक महिला उस वक्त मुश्किल में पड़ गई जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह सैंडविच की घोषणा ना कर पाने की वजह से भारी जुर्माने का शिकार हो गई. दरअसल, महिला ने क्राइस्टचर्च से ब्रिस्बेन की अपनी उड़ान के लिए एक सैंडविच पैक कराया था. साढ़े तीन घंटे के सफर के दौरान उनका सैंडविच खाने का इरादा था. लेकिन वह सैंडविच के बारे में भूल गई. जब वह ब्रिस्बेन पहुंची, तो उन्होंने कस्टम डेक्लरेशन फॉर्म पूरा किया. लेकिन उन्होंने उसमें सैंडविच के बारे में नहीं लिखा. जब महिला के बैग को चेक किया गया तो उसमें सैंडविच मिला. जिस पर अधिकारियों ने फॉर्म में पूरी जानकारी ना देने की वजह से जुर्माना लगा दिया.
Recent Posts
- आगरा में RTE दाखिले में लापरवाही, 18 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी
- BPSC परीक्षा में सॉल्वर गैंग का जाल, 8 FIR दर्ज
- हाईटेक एंबुलेंस सेवा से मिलेगा तेज इलाज, GPS और लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस होंगे वाहन
- रांची में जल संकट गहराया, धुर्वा-हटिया क्षेत्र में आपूर्ति बाधित
- भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील: निर्यात और MSME सेक्टर को बड़ा फायदा
Most Used Categories
- State (61,520)
- Madhya Pradesh (16,173)
- Uttar Pradesh (15,156)
- Chhattisgarh (8,623)
- Delhi-NCR (8,273)
- India (17,029)
- हिंदी न्यूज़ (17,007)
- Sports (10,211)
- World (8,584)
- Entertainment (8,011)
