TIL Desk/World/Wellington/न्यूजीलैंड की रहने वाली एक महिला को सैंडविच खरीद कर ना खाना काफी महंगा पड़ गया. न्यूजीलैंड की एक महिला उस वक्त मुश्किल में पड़ गई जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह सैंडविच की घोषणा ना कर पाने की वजह से भारी जुर्माने का शिकार हो गई. दरअसल, महिला ने क्राइस्टचर्च से ब्रिस्बेन की अपनी उड़ान के लिए एक सैंडविच पैक कराया था. साढ़े तीन घंटे के सफर के दौरान उनका सैंडविच खाने का इरादा था. लेकिन वह सैंडविच के बारे में भूल गई. जब वह ब्रिस्बेन पहुंची, तो उन्होंने कस्टम डेक्लरेशन फॉर्म पूरा किया. लेकिन उन्होंने उसमें सैंडविच के बारे में नहीं लिखा. जब महिला के बैग को चेक किया गया तो उसमें सैंडविच मिला. जिस पर अधिकारियों ने फॉर्म में पूरी जानकारी ना देने की वजह से जुर्माना लगा दिया.
Recent Posts
- जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस की बड़ी रेड, हथियार व ड्रग्स के साथ 2 आरोपी दबोचे गए
- लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- वर्णिका शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर जाना बालिका का हाल, उपचार प्रक्रिया हुई शुरू
- 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर
Most Used Categories
- State (67,791)
- Madhya Pradesh (17,683)
- Uttar Pradesh (16,362)
- Chhattisgarh (9,962)
- Delhi-NCR (8,437)
- India (17,689)
- हिंदी न्यूज़ (17,526)
- Sports (10,627)
- World (8,766)
- Entertainment (8,230)
