State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

डॉ० आदर्श त्रिपाठी दुबई में आयोजित विश्व होम्योपैथिक समिट 2024 में हुए सम्मानित

Dr. Adarsh ​​Tripathi honored at the World Homeopathic Summit 2024

TIL Desk लखनऊ:👉 लखनऊ मे आज अपनी मेहनत व निस्वार्थ रूप से गरीब और अमीर की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लखनऊ में लोगों के मन में बसे डॉ0 आदर्श त्रिपाठी को 1500 फ्री मेडिकल कैम्प के लिए दुबई में आयोजित विश्व होम्योपैथिक सम्मिट 2024 में बेस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी स्पेशलिस्ट) विशेषज्ञ पुरस्कार से क्रिस गेल, अश्विनी चौबे, अभिनेता अनुपम खेर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्ववाश और बर्नेट होम्योपैथिक कंपनी के सीएमडी नितीश दुबे के द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रिकेट जगत के दिग्गज जोंटी रोड्स, बॉलीवुड से मनोज तिवारी जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन 14 जुलाई को दुबई के विश्व प्रसिद्ध 7 सितारा होटल बुर्ज- अल-अरब में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

डॉ० आदर्श त्रिपाठी ने इस सम्मान को होम्योपैथी और होम्योपैथी के जनक डॉ ० हेनीमैन को समर्पित कर देश-विदेश में लखनऊ का नाम रोशन किया है। वही डॉ० आदर्श त्रिपाठी को सम्मान मिलने के बाद से ही फोन, मैसेज द्वारा लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। वही आज उन्होंने मीडिया का भी बहुत-बहुत धन्यवाद् किया। और आईए देखते हैं हमारे संवाददाता की एक विशेष रिपोर्ट——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *