हिंदी न्यूज़

सिरफिरे आशिक़ ने लड़की के साथ खुद को लगाई आग

सिरफिरे आशिक़ ने लड़की के साथ खुद को लगाई आग

केरल डेस्क/ केरल के कोल्लम जिले में आज एक सिरफिरे आशिक ने खुद पर और एक लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और दोनों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कोल्लम में निदकारा के रहने वाले युवक आदर्श ने पहले लड़की पर पेट्रोल डाला फिर उसे बाहों में भरकर आग लगा ली।

घटना के बाद दोनों को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। ये पूरा मामला एक तरफ़ा प्यार का बताया जा रहा है। मालूम हो कि लड़की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (एसएमई) में फिजियोथेरेपी पाठयक्रम की चौथे साल की छात्रा थी। वहीं लड़का आदर्श एमएमई के अपूर्कारा परिसर का पूर्व छात्र है।

पुलिस के अनुसार आदर्श लड़की को काफी पसंद करता था। इसलिए उससे मिलने वह उसकी क्लास में गया। जहां लड़की ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। दोपहर एक बजे के बाद जब लड़की कक्षा से बाहर आई तो उसने लड़की पर पेट्रोल उलट दिया। लड़की ने वहां से भागने की कोशिश की तो लड़का उसके पीछे दौड़ा और संस्थान की लाइब्रेरी के नजदीक उसे पकड़ लिया और माचिस से दोनों को आग लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *