हिंदी न्यूज़

नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट से पुलिस की गाडी को उड़ाया

नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट से पुलिस की गाडी को उड़ाया

भुवनेश्वर डेस्क/ ओडिशा के कोरापुट इलाके में बुधवार को नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी को उड़ा दिया | लैंडमाइन विस्फोट से 5 जवान शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका सुनकी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट से हुआ जिसे नक्सलियों ने बिछाया था। धमाका इतना जोरदार था कि हाइवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ट्रेनिंग के लिए जगदलपुर से ट्रक 30 जवानों को लेकर कटक जा रहा था। सुनकी-सालूर हाइवे पर मोगरगुमा गांव के पास जब पुलिसकर्मियों की बस पहुंची तो तभी एक जोरदार धमाका हुआ।

अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच राज्य पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल जगदलपुर से करीब 120 किलोमीटर दूरी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *