TIL Desk Union Budget 2025:👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं. उधर, विपक्ष का हंगामा जारी है. विपक्ष के सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं |
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ”हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है | पिछले 10 सालों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है | इस दौरान भारत की क्षमता और क्षमता में विश्वास बढ़ा है. हम अगले 5 सालों को सबका विकास हासिल करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखें |”
युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता
- दलहन में आत्मनिर्भरता का मिशन
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा
- मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी
- टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर फोकस
- गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर फोकस
भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा - कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस
- पीएम धन्य धान्य योजना लाएंगे. 100 जिलों को मिलेगा फायदा
- कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस
- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुई.
MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ - डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन
- असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
- स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
- लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
- भारत को खिलौना हब बनाएंगे
- खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई | धन धान्य योजना से 100 जिलों को जोड़ा जाएगा. फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं और लोन से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी | दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की योजना में अरहर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. धन धान्य योजना के तहत नेफेड और एनसीसीएफ किसानों से दालें खरीदेंगे |
- निर्मला सीतारमण ने बजट में गिग वर्कर्स के लिए बड़े ऐलान किए | 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी. इनका ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा |
- निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने जा रही है | हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है |
- 120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान | उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य | बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे | पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट, हेलिपैड बनाए जाएंगे |
- लंबे समय से अटके 50 हजार मकान बनाए जाएंगे. 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा | 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे | मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा | वीजा नियमों में ढील दी जाएगी |
- रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ का ऐलान | बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे. ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत होगी |
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे |
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा |
- जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी |
- फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी | 22 लाख लोगों के लिए रोजगार, 4 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निर्यात सृजित होने की संभावना |
- असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी |
- पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है |
- बीमा क्षेत्र के लिए FDI की सीमा बढ़ाई गई. सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे | पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार होगा | जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे. 6 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाई गई | कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी | 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई |
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करके पहचान पत्र दिया जाएगा और पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ सुविधाएं दी जाएंगी | लगभग 1 करोड़ Gig Workers को इसका लाभ मिलेगा |
- शहरी कामगारों के उत्थान की योजना को शहरी-गरीब और वंचित-समूह की आय में वृद्धि करने, सतत जीविका और बेहतर जीवन यापन के लिए लागू किया जाएगा |
- बैंकों से अधिक ऋण लेने, तीस हजार रुपये की सीमा वाले UPI Linked Credit Card और क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर बनाया जाएगा |
- जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी | कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी | LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे | इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई | लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी. EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी |
- बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे | चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे | समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई |
- फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई |
- ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई. टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की गई | टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है, चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे | सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी की गई. छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया |
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया | अब 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा | 12 लाख से अधिक आय वाले लोगों के लिए अब नया टैक्स स्लैब लागू होगा |
- 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
- 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
- 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
- 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
- 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
- 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स
- 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास.
- 20,00 करोड़ रुपये की लागत से छोटे, मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा |
- 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे |