TIL Desk लखनऊ:
गुडंबा थाना क्षेत्र में डीसीपी ईस्ट की क्राइम टीम ने मिल कर जॉइंट ऑपरेशन किया है | जिसमें ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों के साथ फ्रॉड करने वाले गिरोह के सरगना समेत 16 लोग गिरफ्तार किए गए है |
इन लोगों के पास से लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपए बरामद किए गए है इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लैपटॉप, नोट गिनने वाली मशीन, 79 एटीम कार्ड, चेकबुक, टोकन में प्रयोग करने वाले पुराने नोट बरामद किए गए | गिरफ्तार करने वाली टीम को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा | इस गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी होगी
अभियुक्तगण द्वारा आर्थिक लाभ हेतु बेटिंग ऐप व अन्य आनलाईन ऐप के माध्यम से विभिन्न राज्यो के लोगो से साइबर ठगी का अपराध किया जाता है जिसमें मौजूद सभी लोगो का अलग अलग दायित्व है गिरोह के कुछ अपराधियों द्वारा विभिन्न खातो में फर्जी खुलवाये गये खातों में अन्य कुछ सदस्यों द्वारा बहुत सारे खातो में आनलाईन ट्रान्सफर किया जाता है ताकि पुलिस से बच सकें। और अन्य कुछ सदस्यों द्वारा ATM के माध्यम से रूपये की निकासी कर कैश के माध्यम से आदान प्रदान किया जाता है।
मौके से बरामद लैपटाप, मोबाइल, सिम आदि का प्रयोग घटना कारित करने में करते है, और मौके से प्राप्त पासबुक विभिन्न राज्यो के लोगो का है जिन्हे वे लोगो के गिरोह के लोगो द्वारा उन्हे पैसो का लालच देकर उनका जाता खुलवाकर उनसे पासबुक ATM कार्ड व सिम कार्ड प्राप्त कर अपराध करने लाभ लेने ठगी करने, जालसाजी करने एंव रूपया कमाने व ठिकाने पर लगाने के लिए संगठित अपराध कारित किया गया जाता है।
