TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने पत्रकारवार्ता में बताया कि यूपी टी20 लीग का आयोजन आज से शुरू हो रहा है | पहला मैच मेरठ मावेरिक्स बनाम कानपूर सुपरस्टार्स होगा, उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म करेंगे | यूपी टी20 लीग में 6 टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे | इंडिया टीम के कई खिलाड़ी वह आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार,जितेश शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं |
आज यूपी टी20 लीग के पहले मैच में बतौर कप्तान रिंकू सिंह और समीर रिजवी आमने सामने होंगे | मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे | लीग में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 1 सितंबर तक खेले जाएंगे, इसके बाद टॉप 4 टीमों के बीच प्लेऑफ के मुकाबले 3 सितंबर से शुरू होंगे |
यूपी टी20 लीग 2025 में कुल 6 टीमें खेल रही हैं | लीग स्टेज में सभी टीमें यूपी टी20 अंक तालिका में टॉप 4 में बने रहने की कोशिश करेंगी | क्योंकि अंतिम स्थान की 2 टीमें प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाएंगी |
1. नोएडा किंग्स
2. गोरखपुर लायंस
3. लखनऊ फाल्कन्स
4. कानपुर सुपरस्टार्स
5. मेरठ मावेरिक्स
6. काशी रुद्रास
