Sports, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में करेंगे कई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म

यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में करेंगे कई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने पत्रकारवार्ता में बताया कि यूपी टी20 लीग का आयोजन आज से शुरू हो रहा है | पहला मैच मेरठ मावेरिक्स बनाम कानपूर सुपरस्टार्स होगा, उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड कलाकार परफॉर्म करेंगे | यूपी टी20 लीग में 6 टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे | इंडिया टीम के कई खिलाड़ी वह आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार,जितेश शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं |

आज यूपी टी20 लीग के पहले मैच में बतौर कप्तान रिंकू सिंह और समीर रिजवी आमने सामने होंगे | मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे | लीग में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 1 सितंबर तक खेले जाएंगे, इसके बाद टॉप 4 टीमों के बीच प्लेऑफ के मुकाबले 3 सितंबर से शुरू होंगे |

यूपी टी20 लीग 2025 में कुल 6 टीमें खेल रही हैं | लीग स्टेज में सभी टीमें यूपी टी20 अंक तालिका में टॉप 4 में बने रहने की कोशिश करेंगी | क्योंकि अंतिम स्थान की 2 टीमें प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाएंगी |

1. नोएडा किंग्स

2. गोरखपुर लायंस

3. लखनऊ फाल्कन्स

4. कानपुर सुपरस्टार्स

5. मेरठ मावेरिक्स

6. काशी रुद्रास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *