State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी ! खबर मिलते ही मचा हड़कंप

लखनऊ: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी ! खबर मिलते ही मचा हड़कंप

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में सुबह सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेल के ज़रिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना पाते ही डॉग स्क्वायड टीम और वज़ीरगंज पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर पहुंची कोर्ट।

वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कचहरी परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियातन अदालत परिसर को कुछ समय के लिए खाली करा लिया गया, ताकि हर कोने की बारीकी से जांच की जा सके।

जहाँ कोर्ट के अंदर चेकिंग की गई, पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय दिखाई दी। फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चल पाया है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *