TIL Desk लखनऊ:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि देता में साफ़ दिख रहा है कि पीडीए के वोटों की टार्गेटेड डकैती हो रही है। फॉर्म -7 के जरिए सुनियोजित तरीके से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर कर बड़ी संख्या में मतदाताओं, खासकर मुस्लिक समुदाय के लोगों के नाम काटे गए हैं।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि कई मामलों में अज्ञात व्यक्तियों के नाम से आवेदन देकर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि गोविन्द राय के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 16 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में फ़र्ज़ी हस्ताक्षर के जरिए फॉर्म-7 भरकर करीब 100 वोट काट दिए गए।
मै बड़ी मुश्किल से नन्दलाल को ढूंढ़ कर लाया क्या कार्यवाई हुई जिलाधिकारी पर-अखिलेश
हमारे BLA का फॉर्म 7 भरकर वोट कटवा दिया-अखिलेश
बीजेपी की जो सीक्रेट बैठक थी उसमें ये तय हुआ था हर लोकसभा मे जहाँ सपा जीती हैं वहां वोट काटे जायेंगे- अखिलेश
बलिया में BLO ने 126 लोगो के वोट काट दिया, हमारे विधायक रिज़वी जी की पत्नी का ही वोट काट दिया गया-अखिलेश
अयोध्या में बड़े पैमाने मे वोट काटे गए-अखिलेश
बीजेपी यूपी का चुनाव जीत नहीं रहे हैं इसलिए वो बड़े पैमाने पर वोट कटवा रहे हैं-अखिलेश
सब PDA की ही वोट की डकैती हो रही हैं और टारगेटड तरीके से हो रही-अखिलेश
1 लाख 28 हजार 669 लोगों के नाम कुछ अज्ञात लोगों ने फॉर्म 7 जमा करके नाम कटवा दिए-अखिलेश
जो पढना लिखना नहीं जानते उनके नाम से साइन करके फॉर्म 7 के तहत नाम कटवा दिया जा रहा-अखिलेश
एक भी डीएम के खिलाफ करवाई ही जाये तो पुरे यूपी की वोटर लिस्ट सही हो जाएगी- अखिलेश
