State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

हमारी कोशिश है बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री से वंचित न रहे : योगी

हमारी कोशिश है बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए: सीएम योगी

लखनऊ/फैज़ाबाद डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ गुरुवार को फैजाबाद के रुदौली में बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनने पहुंचे। योगी ने जनपद की तहसील रुदौली के पास्ता गांव में बाढ़ पीड़ितों के दर्द को साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। रुदौली में सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस समय खुद उत्तर प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र की स्थिति देखने निकले हैं।

योगी ने कहा, “बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने निकला हूं। वास्तव में नदियों के किनारे बसे गांवों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इसके सुधार के लिए प्रयास जारी है।” उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत कार्य से वंचित न हो। सभी लोगों को राहत सामग्री मिलनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर-बस्ती मंडल के दो दिवसीय दौरे पर भी जाएंगे। वह शाम चार बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके पहले वह बस्ती में रुककर बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे। गोरखपुर में वह कैंपियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवा और बांसगांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही राहत वितरण कार्यो की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *