State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पृथ्वी दिवस की अवसर पर श्रीराम पार्क में पौधा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम

पृथ्वी दिवस की अवसर पर श्रीराम पार्क में पौधा रोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम

TIL Desk लखनऊ:👉विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीराम पार्क नेहरू एंक्लेव, गोमती नगर जनजागरूकता , पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम डॉ अंजू वार्ष्णेय अध्यक्ष, नागरिक सेवा समिति एवं संस्थापक एक पहल मुस्कराहट द्वारा किया गया।

जिसमें श्रीराम पार्क में जामुन , आम, लीची ,अमरूद आदि का रोपण सरिता आनंद, सी ए अरविंद कुमार गुप्ता, अथर्व गुप्ता आदित्री, माधुरी राय, शिखा राय, रिद्धि आरू आदि ने किया गया।

कार्यक्रम में सहभागिता देने वाले सभी नन्हे मुन्ने, बच्चों को पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।सभी बच्चों ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे लगाए तथा संकल्प लिया कि पेड़ों की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शेखर श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल एवं समाजसेवी सुनीता श्रीवास्तव ने सभी को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पेड़ों को संरक्षित करने के लिए कविता भी बच्चों को सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *