Entertainment, हिंदी न्यूज़

यह कोई आम रोमांस नहीं होगा- सोनाक्षी बत्रा

यह कोई आम रोमांस नहीं होगा- सोनाक्षी बत्रा

TIL Desk मुंबई:👉 दर्शकों का पसंदीदा शो ‘जगद्धात्री’ एक ऐसी महिला की दोहरी ज़िंदगी को दिखाता है, जो घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक निडर पुलिस ऑफिसर की ड्यूटी भी निभाती है। इसी मजबूत और परतदार किरदार ने जगद्धात्री का किरदार निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा के सफर को दर्शकों के लिए बेहद खास और दिलचस्प बना दिया है।

हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने एक बड़ा मोड़ देखा, जब रुद्र ने शिवाय को गोली मार दी और उसकी जान खतरे में पड़ गई। इस घटना का जगद्धात्री पर गहरा असर पड़ा और वह उसके लिए बेहद परेशान हो गई। शिवाय हमेशा उसके सबसे बड़े सहारे की तरह रहा है, जो हर मोड़ पर उसके साथ खड़ा रहा, उसे हिम्मत देता रहा और हर वक्त उसका साथ निभाता रहा। उसे इस हालत में देखकर जगद्धात्री को एहसास हुआ कि उसकी जिंदगी में शिवाय की कितनी अहमियत है। गौरतलब है कि ज़ी टीवी पर ‘जगद्धात्री’ शो रोज रात दस बजे प्रसारित है।

अब जब शिवाय ठीक होकर घर लौट आया है, तो दर्शक जगद्धात्री का एक नरम और ज्यादा ख्याल रखने वाला रूप देख रहे हैं। दोनों के बीच की दोस्ती, जो भरोसे और साथ पर टिकी थी, अब धीरे-धीरे प्यार की ओर बढ़ रही है। सोनाक्षी बत्रा कहती हैं, ‘‘जगद्धात्री हमेशा से एक ऐसी लड़की रही है जो ताकत, समझ और जिम्मेदारी के साथ फैसले लेती है, इसलिए उसका धीरे-धीरे यह समझना कि शिवाय उसके लिए कितना मायने रखता है, एक बहुत खूबसूरत बदलाव है।

उनकी लव स्टोरी कोई आम टीवी रोमांस नहीं होगी। इसमें कई परतें, जज़्बात और अनकही बातें होंगी, जो इसे खास बनाती हैं। जगद्धात्री एक पुलिस ऑफिसर है, वह निडर और अपने काम पर फोकस रहने वाली है, इसलिए उसका धीरे-धीरे अपने दिल को समझना और प्यार में पड़ना दर्शकों के लिए काफी अलग और दिलचस्प होगा। मुझे लगता है कि दर्शकों ने इस तरह की लव स्टोरी पहले कम देखी है और यही इसे और खास बनाता है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड में यह लव स्टोरी उनके लिए यादगार बनेगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *