Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

‘प्रकृति के रंग एएमए के संग’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश

'प्रकृति के रंग एएमए के संग' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश

TIL Desk लखनऊ:👉विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘प्रकृति के रंग एएमए के संग’ पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती पर सस्टेनेबिलिटी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। एएमए लंबे समय से जिम्मेदार विकास, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सोच को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास करता रहा है। इस अवसर पर प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

एएमए हर्बल के सीईओ एवं को-फाउंडर यावर अली शाह ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन या एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यह हमारे फ़ैसलों, हमारी वर्क एथिक्स और हमारी लाइफ़स्टाइल का हिस्सा होने चाहिए। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में संस्थाओं और नागरिकों सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग और पर्यावरण के प्रति सजग दृष्टिकोण ही टिकाऊ विकास का आधार बन सकता है। हमें भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और संतुलित दुनिया छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *