Home, हिंदी न्यूज़

राजस्थान में १३ कैबिनेट मंत्री व १० राज्यमंत्री सहित कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली

राजस्थान में १३ कैबिनेट मंत्री व १० राज्यमंत्री सहित कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली

जयपुर डेस्क/ राजस्थान में सोमवार को 23 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इसमें 13 कैबिनेट मंत्री व 10 राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्रियों में बी. डी. कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), रमेश चंद मीणा (सपोतारा), प्रताप सिंह कचरियावास (सिविल लाइंस-जयपुर), विश्वेंद्र सिंह (डीग), रघु शर्मा (केकड़ी), लाल चंद्र कटारिया (झोटवाड़ा), प्रमोद जैन भाया (अंता), हरीश चौधरी (बायातु), भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़), उदयलाल अंजना (चित्तौड़गढ़) और सालेह मोहम्मद (पोखरण) शामिल हैं।

राज्य मंत्रियों में सुखराम बिश्नोई, गोविंद सिंह दोतसारा, अशोक चंदना, तिकराम जूली, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, भंजन लाल जाटव व राजेंद्र यादव शामिल हैं। राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के रविवार को दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद कैबिनेट गठन को अंतिम रूप दिया गया। मंत्रिमंडल में शामिल 23 मंत्रियों में से 18 पहली बार मंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल में एक महिला मंत्री ममता भूपेश व एक मुस्लिम मंत्री सालेह मोहम्मद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *