Astrology, हिंदी न्यूज़

सपने में दिखें ये पांच चीजें तो होती है अनहोनी की संभावना

सपने में दिखें ये पांच चीजें तो होती है अनहोनी की संभावना

TIL Desk #Astro/ मनुष्य स्वप्न तभी देखता है जब वह बहुत गहरी नींद में होता है और उसका मस्तिष्क अचेतन अवस्था में होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर सपना हमें एक खास संकेत देता है। शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले समय में होने वाली सुखद और दुखद घटनाओं के बारे में आगाह करते हैं। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका दिखना अशुभ माना जाता है।

बिल्ली
सपने में बिल्ली का दिखना अशुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके साथ धोखा होने वाला है। इसलिए ऐसा सपना आने पर सतर्क रहें।

बारात
सपने में बारात दिखने का मतलब है कि कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। बारात दिखना इस बात का संकेत देता है कि आप पर जल्द कोई बड़ा संकट आने वाला है।

यात्रा
सपने में खुद को यात्रा करते हुए या यात्रा की तैयारी करते हुए देखना अशुभ होता है। ऐसे में आपको निकट भविष्य में यात्रा करने से बचना चाहिए।

झाडू और उल्लू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है लेकिन सपने में झाड़ू का दिखना अशुभ होता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में झाड़ू और उल्लू दिखना बताता है कि आपको निकट भविष्य में धन की हानि होने वाली है।

गोल्ड
जो व्यक्ति सपने में सोना देखता है उसे धन-संपत्ति की हानि होने के योग बन सकते हैं। इतना ही नहीं परिवार में बीमारियां भी बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *