Entertainment

Maatrubhumi: सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि – मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़, नजर आए नए चेहरे

Maatrubhumi: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़, नजर आए नए चेहरे

TIL Desk मुंबई:👉 सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना *’मेरा जी नहीं भरा’* रिलीज कर दिया है। यह सुकून देने वाला रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है। ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा:

‘मेरा जी नहीं भरा’ एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं।

इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गानों को अपनी आवाज़ देने वाली श्रेया घोषाल और अपनी रूहानी आवाज़ के लिए मशहूर विशाल मिश्रा, अब सलमान खान की फिल्म के इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है।

‘फर्रे’ और ‘क्लास’ व ‘स्ट्रेंज सिटी’ जैसी OTT सीरीज़ के लिए पहचाने जाने वाले ज़ैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं। यह गाना न केवल ‘मातृभूमि’ में रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *