State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से गोमती नगर स्थित आयरन कोर फिट जिम में पसरा सन्नाटा

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से गोमती नगर स्थित आयरन कोर फिट जिम में पसरा सन्नाटा

TIL Desk लखनऊ:👉गोमती नगर स्थित आयरन कोर फिट जिम में पसरा मातम | प्रतीक यादव के निधन की खबर फैलते ही बंद हुआ जिम | मनोज पांडे चौराहे पर स्थित जिम का शटर गिराया गया | जिम के बाहर लगाए गए नोटिस | प्रतीक यादव के निधन पर जिम बंद रहेगा | डेढ़ हफ्ते से जिम नहीं आए थे प्रतीक यादव | जिम स्टाफ और मेंबर्स में गहरा दुख और सन्नाटा | कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी यकीन न होने वाली उदासी | शोक के मौके पर पूरा कॉम्प्लेक्स बंद | आयरन कोर फिट जिम के मालिक थे प्रतीक |

गौरतलब हो कि, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया था। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में छह चोट के निशान पाए गए हैं। इनमें तीन निशान छह-सात दिन पुराने, जबकि तीन चोट करीब एक दिन पहले के थे। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एक दिन पुरानी चोट से मौत नहीं हो सकती, लेकिन एक दिन पहले चोट कैसे लगी, किन हालात में लगी? यह जांच का विषय है। पहली-दूसरी चोट सीने में दाईं तरफ है, तीसरी-चौथी चोट दाएं हाथ की कलाई में है, लेकिन पांचवीं कलाई से ऊपर लगी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे मौत हुई। आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *