TIL Desk लखनऊ:
भैसाकुंड बैकुण्ठ धाम पर होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार। भैसाकुंड पर सभी तैयारियां हुई पूरी | वीआईपी घाट प्लेट फार्म नंबर पांच पर होगा अंतिम संस्कार।
पंडित ध्रुव तिवारी अंतिम संस्कार की पूरी कराएंगे प्रक्रिया। पूरी व्यवस्था में नगर निगम की टीम गई लगाई। प्रतीक यादव के कई रिश्तेदार और दोस्त यार पहुंचे।
दुबई से अखिलेश यादव के परिचित रशीद भी अंतिम संस्कार में शामिल होने भैसा कुंड धाम पहुंचे। प्रतीक के बिजनेश पार्टनर और सहयोगी भी पहुंचे।नम आंखों से प्रतीक यादव को कर रहे हैं सभी याद।
लोगों का कहना कभी ऐसा नहीं लगा कि प्रतीक यादव किसी टेंशन से जूझ रहे हैं हार्ट अटैक से मौत होना विश्वास नहीं होता। उनसे दिन भर में कई बार बात होती थी कभी ऐसा नहीं लगा कि वह परेशान है।
अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित तमाम लोग होंगे शामिल। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि कौन देगा इस पर अभी संशय बेटियां देगी या अखिलेश यादव के बेटे।
