State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

प्रियंका का ऐलान, 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस देगी टिकट

प्रियंका का ऐलान, 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस देगी टिकट

लखनऊ डेस्क/ कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है। आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।

उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है। यहां इनकी भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *