State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बस को धक्का लगाते यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 मरे 2 घायल

बस को धक्का लगाते यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 मरे 2 घायल

बस्ती डेस्क/ उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां खराब बस को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों के मौत होने की खबर है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रयाग डिपो की बस छावनी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर खराब हो गई। ड्राइवर ने यात्रियों से धक्का लगाने को कहा। आठ यात्री बस को धक्का लगाने उतरे तभी पीछे से आ रही तेज ऱफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *