TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में अब लोग बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष को नए अंदाज में देख सकेंगे। मंगलवार से यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू हो गया है। शो के जरिए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बचपन, संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माण तक के सफर को प्रकाश, ध्वनि और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से दिखाया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति की ओर से करीब 18.40 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश से जोड़ना है।
