TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है और पुलिस ने इस सिलसिले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मंगलवार रात काम से लौटते समय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आंधी-बारिश से बचने रुकी पीड़िता को एक परिचित किशोर और उसके चार साथियों ने बंधक बनाकर प्रताड़ित किया |
परिजनों और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया | आशियाना के सेक्टर M में घटित हुई घटना। हिरासत में लिए गए 5 आरोपी सीतापुर के रहने वाले हैं।
