State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

शादी समारोह में भोजन करने के बाद 27 लोग हुए बीमार, सभी सीएचसी में भर्ती

शादी समारोह में भोजन करने के बाद 27 लोग हुए बीमार, सभी सीएचसी में भर्ती

TIL Desk बाराबंकी:👉देवा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में शादी समारोह में हड़कंप। भोजन करने के बाद 27 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ी। उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत से मचा अफरा-तफरी।

सभी लोग मुहम्मद मुहीद की बेटी की शादी में पहुंचे थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी देवा में कराया गया भर्ती। डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया इलाज, हालत अब नियंत्रण में।

सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा। भोजन में गड़बड़ी की आशंका, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *