TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने फ़र्ज़ी पुलिस और एनआईए/ एटीएस अधिकारी बनकर लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखने के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस गिरोह ने एक सेवानिवृत्त सरकारी पेंशनर से 54 लाख 60 हज़ार रुपये की साइबर ठगी की थी। पुलिस ने मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 34,334 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, दो चेक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और तीन फ़र्ज़ी प्रेस आईडी कार्ड बरामद किए हैं।
