State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

“बलिदान जो पीढ़ियों को प्रेरित करेगा” : ‘कीर्ति नमन 2026’ में उमड़ा राष्ट्रगौरव

“बलिदान जो पीढ़ियों को प्रेरित करेगा” : ‘कीर्ति नमन 2026’ में उमड़ा राष्ट्रगौरव
  • वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ‘कीर्ति चक्र’ (मरणोपरांत) को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
  • सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी एवं सेंचूरियन फाउंडेशन द्वारा “कीर्ति नमन 2026” का सफल आयोजन सम्पन्न
  • वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ‘कीर्ति चक्र’ (मरणोपरांत) को दी गई श्रद्धांजलि
  • उपमुख्यमंत्री (बृजेश पाठक) सहित सेना, प्रशासन एवं हजारों रक्षा अभ्यर्थियों की गरिमामयी उपस्थिति
  • एनडीए एवं सीडीएस मॉक टेस्ट “एसआरएनटीएच 2.0” के परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का सम्मान

TIL Desk लखनऊ:👉सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी ने सेंचूरियन फाउंडेशन के तत्वाधान में “कीर्ति नमन 2026” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न किया। यह कार्यक्रम सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र एवं वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ‘कीर्ति चक्र’ (मरणोपरांत) को समर्पित रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (बृजेश पाठक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईजी, सीआईडी लखनऊ (अखिलेश कुमार निगम) शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं एक हजार से अधिक रक्षा अभ्यर्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर वीर अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, देशभक्ति प्रस्तुतियों, श्रद्धांजलि समारोह एवं प्रेरणादायक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के साथ हुआ। सेना के अधिकारियों एवं मेंटर्स ने अपने संबोधनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व और अनुशासन के महत्व के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की बहन श्रीमती वैष्णवी एवं जीजा श्री देव का सम्मान करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके परिवार के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के गौरवशाली छात्र रहे थे। उन्होंने वर्ष 2020 में यहां से एनडीए परीक्षा की तैयारी कर प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं इंडियन मिलिट्री एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा उनकी तैनाती सिक्किम में हुई थी। 22 मई 2025 को एक सैन्य अभियान के दौरान पहाड़ी नदी में गिरे एक अग्निवीर साथी को बचाने का प्रयास करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी। उनका सर्वोच्च बलिदान साहस, नेतृत्व और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण बन गया।

सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन (शिशिर दीक्षित) ने कहा कि लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं सेंचूरियन फाउंडेशन के चेयरमैन (हेमंत दीक्षित) ने कहा कि शशांक तिवारी ने अपने जीवन से ऑफिसर लाइक क्वालिटीज को वास्तविक रूप में सिद्ध किया।

मुख्य अतिथि (बृजेश पाठक) ने अपने संबोधन में कहा कि लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी राष्ट्र के सच्चे वीर सपूत थे, जिनका जीवन “नेशन फर्स्ट” की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि (अखिलेश कुमार निगम) ने भी उनके साहस एवं नेतृत्व को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के दौरान एनडीए एवं सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए आयोजित देश के सबसे बड़े मॉक टेस्ट “एसआरएनटीएच 2.0” के परिणाम भी घोषित किए गए। एनडीए श्रेणी में सुधांशु यादव ने एआईआर 1, दिव्यांशु दीक्षित ने एआईआर 2 तथा निखिल चौधरी ने एआईआर 3 प्राप्त किया। वहीं सीडीएस श्रेणी में मुकुल भूषण ने एआईआर 1, सौगाता बसाक ने एआईआर 2 एवं संकल्पा मोदक ने एआईआर 3 हासिल किया। साथ ही “एसआरएनटीएच 3.0” परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाने की घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर अकादमी से हाल ही में चयनित छात्रों — कुशाग्र निगम, संयुक्ता सिंह, कृषु राज, आदित्य यादव, हर्षित सिंह, मनोज उन्नतवाल, आदर्श तिवारी एवं हर्षित मिश्रा — को एसएसबी इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान ने एनडीए 156 मेरिट सूची में टॉप 10 में 6 स्थान प्राप्त किए। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संस्थान ने विभिन्न अधिकारी प्रवेश परीक्षाओं में एआईआर 1, 2 और 3 के साथ 200 से अधिक चयन दर्ज किए।

कार्यक्रम में यूपीएससी उपलब्धि प्राप्त छात्रों, रक्तदाताओं एवं लिखित मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रेरणादायक पोस्टरों ने उपस्थित युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ “कीर्ति नमन 2026” कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए भावनात्मक, प्रेरणादायक एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अनुभव बनकर यादगार साबित |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *