State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

केजीएमयू में महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार पर एडिशनल प्रोफेसर निलंबित

केजीएमयू में महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार पर एडिशनल प्रोफेसर निलंबित

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू ) में एक बार फिर महिला रेजिडेंट डॉक्टर से कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। बाल रोग विभाग के एक एडिशनल प्रोफेसर पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अनुचित व्यवहार और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप लगाए हैं।

शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। इस बाबत पीड़िता ने परिजनों के साथ संस्थान प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद 11 फरवरी को कुलपति डॉ० सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर साथ सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति (विशाखा कमेटी) का गठन किया गया। समिति ने पीड़िता और आरोपी दोनों के बयान दर्ज किए।

डॉक्टर और स्टाफ की सुरक्षा पर विशेष ध्यान। विस्तृत जांच अभी चल रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रशासन के अगले कदम पर टिकी सबकी नजर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *