State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योग गुरु संग योगी ने किया योगाभ्यास

योग गुरु संग योगी ने किया योगाभ्यास

लखनऊ डेस्क/ अंतरराष्ट्रीय योग (21 जून ) दिवस से पहले बुधवार को राजभवन में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया| इस योगाभ्यास शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा समेत सभी मंत्री भी मौजूद रहे|

योगगुरु रामदेव ने इस शिविर में सभी को योग का अभ्यास करवाया| उनके साथ चिन्मय पांड्या भी मौजूद रहे| इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, योग से निरोग रह सकते हैं| यह बहुत पुरानी विधा है और इससे आप अपनी आयु 10-15 साल तक बढ़ा सकते हैं | राज्यपाल राम नाईक ने बाबा राम देव को योग के परचार परसर के लिए बधाई दी| उन्होंने कहा कि इस बार 21 जून को हम तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं| यह देश के लिए गौरव की बात है|

राज्यपाल ने कहा, ” हां दो महायोगी हैं। एक योगी राजयोगी है तो दूसरा महायोगी जाे असली योगी है| जिसने दुनिया को भारतीय सभ्यता की पहचान कराई| हर व्यक्ति को योग से जोड़ दिया| 21 जून को एक साथ 200 देश जुड़ेंगे| करोड़ों लोग देश में भी योग करेंगे| अपने पूर्वजों को इससे बढ़िया आप क्या दे सकते हैं|” बता दें 21 जून को लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में योग करेंगे| इसके लिए तैयारियां जोरों पर है| इसी क्रम में आज राजभवन में योगाभ्यास किया गया| यह पहला मौका था जब देश के किसी राजभवन में योगाभ्यास किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *