State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल ने लिए बड़े फैसले

योगी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल ने लिए बड़े फैसले

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी मंशा जाहिर करते हुए आज आला अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है | गृह विभाग के प्रमुख सचिव देवाशीष पण्डा और पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की | सूत्रों के मुताबिक आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि कानून-व्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा | इलाहाबाद में बसपा के एक नेता की हत्या के मामले का भी संज्ञान लिया गया |

यूपी में योगी की सरकार बनते ही मंत्रीमंडल ने लिए बड़े फैसले…..

1. लाल बत्ती कल्चर खतम | मुख्यमंत्री समेत मंत्री और अफसर नहीं लगा सकेंगे लाल बत्ती | लाल बत्ती अब गैरकानूनी |

2. मंत्री और एम.एल.ए नहीं रखेंगे नींव पत्थर | नहीं कर सकेंगे किसी प्रोजैक्ट का उद्घाटन |

3. नई एक्साईज नीति मंजूर |

4. ठेकों और कोटे में कटौती |

5. नया लोकपाल बनेगा |

6. किसानों की कर्ज माफी के लिए कमेटी बनी |

7. ड्रग्स रोकने के लिए टास्क फाॅर्स |

8. विधान सभा सैशन 24 मार्च से आएगा |

9. नैशनल और स्टेट हाईवे के 500 मीटर घेरे में शराब के ठेकों पर पाबन्दी |

10. सभी मंत्रियों और एम.एल.ए को देना पड़ेगा प्रॉपर्टी का हिसाब |

11. एस.वाई.एस.मामले को लेकर पी.एम.नरेंद्र मोदी को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *